बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने "कारगिल विजय दिवस" के अवसर पर सर्वोच्च बलिदान देने वाले भारतीय सैनिकों के शौर्य, पराक्रम व बहादुरी को नमन करते हुए उनके सम्मान में गांधी मैदान के कारगिल चौक पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की
बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने "कारगिल विजय दिवस" के अवसर पर सर्वोच्च बलिदान देने वाले भारतीय सैनिकों के शौर्य, पराक्रम व बहादुरी को नमन करते हुए उनके सम्मान में गांधी मैदान के कारगिल चौक पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने कहा कि यह दिन हमें उन वीर सैनिकों की याद दिलाता है जिन्होंने इस भूमि को बचाने के लिए अपने प्राणों की आहुति देकर हमारी मातृभूमि की रक्षा की थी। यह दिन भारतीय सैनिकों के अदम्य साहस, बलिदान और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है, जब हमारे वीर जवानों ने 18,000 फीट की ऊंचाई पर घुसपैठियों को खदेड़कर भारत की सीमाओं की रक्षा की। 26 जुलाई 1999 को भारतीय सेना का ऑपरेशन विजय में निर्णायक संघर्ष केवल एक सैन्य विजय नहीं था, बल्कि यह एक राष्ट्र की अडिग इच्छा, अद्वितीय संकल्प और सामर्थ्य का साक्ष्य भी है।
0 Response to "बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने "कारगिल विजय दिवस" के अवसर पर सर्वोच्च बलिदान देने वाले भारतीय सैनिकों के शौर्य, पराक्रम व बहादुरी को नमन करते हुए उनके सम्मान में गांधी मैदान के कारगिल चौक पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की"
एक टिप्पणी भेजें