सम्राट सरकार के 100 दिन पूर्ण होने पर राष्ट्रीय अति पिछड़ा वर्ग महासभा ने व्यक्त किया आभार, केंद्र व राज्य सरकार को दी बधाई*
सम्राट सरकार के 100 दिन पूर्ण होने के अवसर पर बिहार विधानसभा के कॉन्फ्रेंस हॉल में राष्ट्रीय अति पिछड़ा वर्ग महासभा के तत्वावधान में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार विधानसभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने की। कार्यक्रम में अति पिछड़ा वर्ग की लगभग 30 विभिन्न जातियों के प्रतिनिधियों एवं समाज के प्रमुख नेताओं ने भाग लिया।
इस अवसर पर डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार तथा मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली बिहार सरकार ने अति पिछड़ा वर्ग के सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक सशक्तीकरण के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएँ संचालित की हैं। इन योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँच रहा है और अति पिछड़ा वर्ग बड़ी संख्या में इनका लाभ प्राप्त कर रहा है।
केंद्र सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाएँ तथा बिहार सरकार की विकासोन्मुखी योजनाएँ समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला रही हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, रोजगार, सामाजिक सुरक्षा, महिला सशक्तीकरण, किसान कल्याण एवं स्वरोजगार जैसे क्षेत्रों में चल रही योजनाओं से अति पिछड़ा समाज का जीवन स्तर बेहतर हुआ है।
डॉ. प्रेम कुमार ने सम्राट सरकार के 100 दिनों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार दोनों को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएँ एवं आभार व्यक्त किया।उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार तथा मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली बिहार सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ अति पिछड़ा वर्ग निरंतर प्राप्त करता रहेगा और समाज के सर्वांगीण विकास का मार्ग और अधिक सशक्त होगा। कार्यक्रम का संचालन महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री श्री रणविजय रोशन द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी समाज प्रतिनिधियों ने भी केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का स्वागत करते हुए अति पिछड़ा वर्ग के समग्र विकास के लिए सरकारों के प्रति धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।
0 Response to "सम्राट सरकार के 100 दिन पूर्ण होने पर राष्ट्रीय अति पिछड़ा वर्ग महासभा ने व्यक्त किया आभार, केंद्र व राज्य सरकार को दी बधाई*"
एक टिप्पणी भेजें