बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ० प्रेम कुमार ने  अपने कार्यालय कक्ष में अष्टादश बिहार विधान सभा के द्वितीय सत्र के दौरान प्राप्त ध्यानाकर्षण सूचना, शून्यकाल, निवेदन, गैर सरकारी संकल्प, याचिका आदि के संबंध में संबंधित समिति के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ० प्रेम कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में अष्टादश बिहार विधान सभा के द्वितीय सत्र के दौरान प्राप्त ध्यानाकर्षण सूचना, शून्यकाल, निवेदन, गैर सरकारी संकल्प, याचिका आदि के संबंध में संबंधित समिति के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ० प्रेम कुमार ने  
अपने कार्यालय कक्ष में अष्टादश बिहार विधान सभा के द्वितीय सत्र के दौरान प्राप्त ध्यानाकर्षण सूचना, शून्यकाल, निवेदन, गैर सरकारी संकल्प, याचिका आदि के संबंध में संबंधित समिति के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
समीक्षा के दौरान पाया गया कि बजट सत्र के दौरान कुल 388 ध्यानाकर्षण सूचनाएं प्राप्त हुईं जिनमें 36 सूचनाएं सरकारी वक्तव्य हेतु स्वीकृत हुईं, 334 सूचनाएं लिखित उत्तर के लिए स्वीकृत हुईं एवं 18 सूचनाएं अमान्य हुईं। शून्यकाल की 619 सूचनाएं ऑफलाइन एवं 490 सूचनाएं ऑनलाइन मोड में प्राप्त हुईं, इस प्रकार बजट सत्र में कुल 1109 शून्यकाल की सूचनाएं प्राप्त हुईं। 
निवेदनों की समीक्षा के क्रम में पाया गया कि बजट सत्र में कुल 779 निवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 14 अस्वीकृत हुए एवं 765 प्रक्रियाधीन हैं।  
बजट सत्र के दौरान गैर सरकारी संकल्प के लिए दिनांक 25.02.2026 एवं दिनांक 27.02.2026 की तिथि निर्धारित थी। जिसमें दिनांक 25.02.2026 को कुल 141 गैर सरकारी संकल्प स्वीकृत हुए, इनमें 59 सदन द्वारा वापस लिए गए तथा 03 सदन द्वारा स्वीकृत किए गए। शेष संकल्पों को पढ़ा माना गया। दिनांक 27.02.2026 को कुल 141 गैर सरकारी संकल्प स्वीकृत हुए, इनमें 60 सदन द्वारा वापस लिए गए तथा 03 सदन द्वारा स्वीकृत किए गए। शेष संकल्पों को पढ़ा माना गया । बजट सत्र के दौरान कुल 569 याचिकाएँ प्राप्त हुईं जिनमें 532 स्वीकृत हुईं एवं 37 अस्वीकृत हुईं। 

माननीय अध्यक्ष ने समीक्षा के उपरांत संबंधित पदाधिकारियों को निम्न निर्देश दिए :

1. प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण समिति द्वारा विभाग से उत्तर प्राप्त करने के लिए समय सीमा निर्धारित की जाय ।

2. माननीय सदस्यों से प्राप्त निवेदन पर विभाग से उत्तर प्राप्त करने के लिए 15 दिन का समय निर्धारित है। यदि ससमय उत्तर नहीं प्राप्त होता है तो स्मार पत्र भेजें। हर हालत में समय का अनुपालन होना चाहिये ।

3. ऑनलाईन होने के बाद शून्यकाल की संख्या में वृद्धि हुई है। पदाधिकारी ध्यान रखें कि विभाग में भेजे जाने के बाद विभाग से शून्यकाल का ससमय उत्तर प्राप्त हो जाना चाहिए ।

4. याचिका की संख्या भी पहले के सत्र की तुलना में काफी बढ़ी है। दिनांक 12.03.2026 को याचिका समिति की विभागीय बैठक संसदीय कार्य विभाग के साथ होनी है, उसमें भी ससमय कार्रवाई हो, इसका ध्यान रखा जाय ।

5. सत्र के दौरान जितने भी प्रश्न, ध्यानाकर्षण, याचिका, शून्यकाल, निवेदन आदि आये हैं, सत्रावसान अवधि में भी विभाग से उनके अनुपालन की अद्यतन स्थिति प्राप्त करते रहना है। निर्धारित तिथि के बाद भी यदि विभाग से जवाब प्राप्त नहीं होता है तो एक से दो बार स्मार पत्र भेजा जायेगा यदि उसका अनुपालन नहीं हो तो मुख्य सचिव को उसके संबंध में पत्र प्रेषित किया जायेगा । साथ ही इस संबंध में सभी विभागों में एक–एक नोडल पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति हेतु सभा सचिवालय को पत्राचार करने हेतु निर्देश दिया गया। सभा सचिवालय द्वारा विभागीय नोडल पदाधिकारियों से समन्वय कर विभाग से संबंधित प्रश्न, ध्यानाकर्षण, याचिका, शून्यकाल, निवेदन एवं अन्य वित्तीय समिति अथवा समिति के अन्य कार्यों के अनुपालन की अद्यतन स्थिति प्राप्त करते रहना है।

6. समितियों के सुचारू रूप से संचालन हेतु सभी पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी समिति के सभापतियों के साथ एक बैठक शीघ्र आयोजित की जायेगी। इस बैठक में सभापतियों से विचार–विमर्श किया जायेगा कि समितियों द्वारा महीने में कम से कम एक बार विभागीय बैठक की जाय । विभाग से यह अपेक्षा की जाती है कि विभाग के वरीयतम पदाधिकारी ही समितियों की बैठक में उपस्थित हों।

7. पाया गया कि लगभग 24 हजार से अधिक आश्वासन लंबित है जिसपर समिति के साथ बैठक कर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।

माननीय अध्यक्ष ने सभी समितियों के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को सक्रिय होकर सजगता एवं मुस्तैदी के साथ काम करने का निर्देश दिया।

0 Response to "बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ० प्रेम कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में अष्टादश बिहार विधान सभा के द्वितीय सत्र के दौरान प्राप्त ध्यानाकर्षण सूचना, शून्यकाल, निवेदन, गैर सरकारी संकल्प, याचिका आदि के संबंध में संबंधित समिति के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2