बिहार विधान सभा को बम से उड़ाने की धमकी भरा एक ई मेल प्राप्त हुआ
आज बिहार विधान सभा को बम से उड़ाने की धमकी भरा एक ई मेल प्राप्त हुआ। बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ० प्रेम कुमार ने तुरंत इस पर संज्ञान लेते हुए सभा सचिवालय के वरीय पदाधिकारियों के साथ एक बैठक की।
माननीय अध्यक्ष ने श्रीमती ख्याति सिंह, प्रभारी सचिव को निर्देश दिया कि वो मुख्य सचिव एवं पुलिस महानिदेशक को इस बात की जानकारी देकर विधान सभा परिसर की सुरक्षा दृष्टिकोण से शीघ्र जांच कराएं।
0 Response to "बिहार विधान सभा को बम से उड़ाने की धमकी भरा एक ई मेल प्राप्त हुआ"
एक टिप्पणी भेजें