नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया गया स्वच्छता का संदेश

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया गया स्वच्छता का संदेश

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया गया स्वच्छता का संदेश 
बिहार दिवस के अंतिम दिन सम्मानित किए गए कलाकार 
जनसमूह ने लिया संकल्प : पटना को रखेंगे स्वच्छ और सुंदर
 पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन पटना नगर निगम की सांस्कृतिक टीम द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता का अलख जगाया गया। इस अवसर पर पटना की मेयर सीता साहू ने स्वच्छता के लिए अपील की । उन्होंने पटनावासियों से शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की । मेयर सीता साहू ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि जीवनशैली है। हमें अपने रोजमर्रा के व्यवहार और आदतों में सुधार लाना होगा।
मेयर सीता साहू ने स्वच्छता के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि हमें अपने आस-पास के क्षेत्र को साफ रखना होगा और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करना होगा। उन्होंने कहा कि पटना नगर निगम स्वच्छता के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम कर रहा है, लेकिन अभी भी बहुत कुछ करना बाकी है।
मेयर सीता साहू ने पटनावासियों से अपील की है कि वे स्वच्छता अभियानों में भाग लें और शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में मदद करें। उन्होंने कहा कि हमें मिलकर पटना को स्वच्छतम शहर बनाना होगा। पटना नगर निगम स्वच्छता जागरूकता अभियान की ब्रांड एंबेसडर लोक गायिका नीतू नवगीत ने कहा कि सभी मिलकर स्वच्छता के लिए प्रयास करें। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व के साथ बिहार दिवस समारोह मनाया जा रहा है। छठ महापर्व में स्वच्छता का काफी महत्व है। छठ जैसी स्वच्छता और संस्कार हमें हर दिन अपनाने चाहिए। तीसरे दिन समापन समारोह का भी आयोजन किया गया जिसमें पटना की मेयर सीता साहू और रेडिएंट इंटरनेशनल स्कूल की प्रिंसिपल मनीषा सिन्हा ने सभी कलाकारों को सम्मानित किया। उन्होंने स्वच्छता जागरूकता अभियान की तारीफ करते हुए कहा कि स्वच्छ शहर में ही स्वच्छ जीवन संभव है। जहां स्वच्छता है वहीं स्वास्थ्य है। स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम में प्रिंस रंजन,योगिता राज ऋषभ सिंह, ऋषभ चौधरी, अर्नव राज, कुशाग्र सिंह, श्वेता कुमारी राय, अनुष्का नवीन, श्रेया कुमारी, सारा विनयन, श्रेया सोनल शर्मा आदि ने भी भाग लिया और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। श्रृंखला ने गणेश वंदना की शानदार प्रस्तुति दी। समापन समारोह में आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर और पूर्व डीन डॉ. रुपेश कुमार, अशोक कुमार सिन्हा, मनोज कुमार बच्चन, डा जूली बनर्जी, अविनाश कुमार झा आदित्य उपस्थित रहे।

0 Response to "नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया गया स्वच्छता का संदेश "

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2