बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने ईद-उल-फितर के मौके पर समस्त मुस्लिम समाज को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी
बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने ईद-उल-फितर के मौके पर समस्त मुस्लिम समाज को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी है। ईद रमजान महीने की सख्त इबादत के बाद खुशी, सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक है। इस दिन ईद के नमाज के बाद मुसलमान भाई एक-दूसरे के गले मिलकर मुबारकबाद देते हैं। इस्लामिक कैलेंडर के नौवें महीने में 29 या 30 रोज़े रखने के बाद आखिरी रोज़े के दिन ईफ्तारी के बाद चांद का दीदार होता है और अगले दिन दसवें महीने यानी ‘शव्वाल’ की पहली तारीख को ‘मीठी ईद’ का त्योहार मनाया जाता है। इसे ‘ईद-उल-फितर’ या ‘रमजान ईद’ के नाम से भी जाना जाता है। इस्लामी मान्यता के अनुसार ईद-उल-फितर की शुरुआत पैगंबर मुहम्मद ने मक्का से मदीना प्रवास के बाद की थी और पहली बार 624 ईस्वी में मनाई गई थी।
0 Response to "बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने ईद-उल-फितर के मौके पर समस्त मुस्लिम समाज को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी "
एक टिप्पणी भेजें