पहलगाम की बर्बरता को कभी भुलाया नहीं जा सकता —विजय कुमार सिन्हा

पहलगाम की बर्बरता को कभी भुलाया नहीं जा सकता —विजय कुमार सिन्हा

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा ने पहलगाम में हुईआतंकी घटना के पहली वर्षगांठ पर पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि पहलगाम में हुई बर्बरता को हम कभी भूल नहीं सकते । जिन परिवारों ने उस घटना में अपने परिजनों को खोया है, उनके साथ पूरे राष्ट्र की संवेदना है। जिस तरह से निर्दोष लोगों को उनके परिजनों के सामने हत्या की गई थी वह एक अमानवीय और जघन्य अपराध था , जिसका भारत ने एयर स्ट्राइक कर उसका करारा जवाब भी दिया ।

श्री सिन्हा ने कहा कि देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की दृढ़ता और देश की सैन्य ताक़त के बल पर आज हम दुनिया के शक्तिशाली देशों की श्रेणी में शामिल हो रहे हैं। भारत हमेशा से शांति स्थापित करने की दिशा में प्रयासरत रहा है। यह हाल के खाड़ी संकट की परिस्थिति में भी दुनिया ने देखा । लेकिन जब बात देश के नागरिकों की रक्षा-सुरक्षा और मान-सम्मान की आती है तो इसका मुक़ाबला करने में हम पीछे नहीं रहते हैं।

श्री सिन्हा ने आगे कहा कि भारत ने एक जिम्मेदार देश की तरह पाकिस्तान द्वारा पोषित आतंकी ठिकानों पर प्रहार किया , पर हमारी सेना ने पाकिस्तान के आम आदमी को कोई क्षति नहीं पहुंचायी है। निस्संदेह पहलगाम की घटना के बाद भारत सरकार की पहल पर भारतीय सेना ने जिस तरह ऑपरेशन सिंदूर की सफल क्रियान्वयन किया उससे पूरा देश गौरवान्वित हुआ ।

पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की एकता और अखंडता पर हमें गर्व है। किसी भी विषम परिस्थितियों में समूचे देश के नागरिकों के साथ-साथ सभी राजनीतिक दलों की सकारात्मक भागीदारी सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश की ताक़त और पहचान को दुनिया के सामने प्रदर्शित करता है। देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने सशक्त राष्ट्र के निर्माण हेतु हमारे सामूहिक संकल्प को सिद्धि तक पहुँचाने के लिए सभी क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य किया है । इसी का परिणाम है कि आज दुनिया देश की मजबूत आर्थिक और सैन्य शक्ति की सराहना कर रही है ।

0 Response to "पहलगाम की बर्बरता को कभी भुलाया नहीं जा सकता —विजय कुमार सिन्हा"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2