बंगाल की जनता ने अहंकार के अत्याचार को हरा कर विकास के विश्वास को गले लगाया: विजय कुमार सिन्हा

बंगाल की जनता ने अहंकार के अत्याचार को हरा कर विकास के विश्वास को गले लगाया: विजय कुमार सिन्हा

*बंगाल की जनता ने अहंकार के अत्याचार को हरा कर विकास के विश्वास को गले लगाया* : विजय कुमार सिन्हा
 *बंगाल और असम के नतीजों ने एकबार फिर प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता पर मुहर लगाई* : विजय कुमार सिन्हा
*विधानसभा चुनावों में सनातन और सुशासन की भावना पर जनता ने फिर से जताया विश्वास* : विजय कुमार सिन्हा
 *आतंक और भ्रष्टाचार की राजनीति को बंगाल की जनता ने सिखाया सबक* : विजय कुमार सिन्हा
 *बंगाल की जनता ने डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी को दी सच्ची श्रद्धांजलि* : विजय कुमार सिन्हा
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि प.बंगाल में भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत अहंकार, आतंक और अत्याचार के खिलाफ सनातन और सुशासन के प्रति जनता के गहरे विश्वास का प्रतीक है । एक लंबे वैचारिक संघर्ष, संगठन के सतत प्रयास और असंख्य कार्यकर्ताओं के त्याग और बलिदान के कारण आज बंगाल में कमल खिला है ।वोट की चोट से वहां की जनता ने 'सन्तुष्टिकरण' के पक्ष में जनादेश देकर तुष्टिकरण की राजनीति को धूल चटाई है । भारतीय जनता पार्टी की यह जीत सही मायने में बंगाल के लोगों की ओर से डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के प्रति श्रद्धांजलि भी है । 

श्री सिन्हा ने आगे कहा कि बंगाल की जनता आज करीब पांच दशक की राजनीतिक दुष्चक्र से बाहर निकली है । पहले 34 वर्ष वामपंथ की विनाशलीला और फिर बीते 15 वर्षों तक तृणमूल कांग्रेस के कुशासन से त्रस्त लोगों को पहली बार निडर होकर अपनी सरकार चुनने का अवसर मिला । जिसमें वहां के लोगों ने अपना स्पष्ट जनमत सनातन की सोच पर आधारित सुशासन के पक्ष में दिया है ।

श्री सिन्हा ने कहा कि असम की जनता ने लगातार तीसरी बार भाजपा को जनादेश देकर विकास की निरंतरता को गले लगाया है । यह परिणाम हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री जी मार्गदर्शन में वहां की सरकार के परिश्रम की पराकाष्ठा और तपस्या की ताकत का परिणाम है । निश्चित रूप से इन नतीजों का बहुत दूरगामी असर होने जा रहा है । आने वाले दिनों में अच्छी नीति पर आधारित भाजपा और NDA की राजनीति के प्रति जनता में मौजूद स्वीकार्यता और स्पष्ट रूप से दिखेगी ।

0 Response to "बंगाल की जनता ने अहंकार के अत्याचार को हरा कर विकास के विश्वास को गले लगाया: विजय कुमार सिन्हा"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2