वट सावित्री पूजा के पावन अवसर पर बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार ने बिहार एवं देशभर की समस्त माताओं, बहनों और महिलाओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि वट सावित्री पूजा भारतीय संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों एवं नारी शक्ति की आस्था का महान पर्व है। यह पर्व पति-पत्नी के अटूट प्रेम, समर्पण, त्याग और परिवार की सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। उन्होंने कहा कि भारतीय परंपरा में नारी को शक्ति, संस्कार और परिवार की आधारशिला माना गया है तथा वट सावित्री पूजा हमारी सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने का कार्य करती है।
उन्होंने महिलाओं के उत्तम स्वास्थ्य, सुख, समृद्धि एवं परिवार के मंगलमय जीवन की कामना करते हुए कहा कि समाज और राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। बिहार की महिलाएं शिक्षा, सामाजिक सेवा, राजनीति, प्रशासन एवं विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देकर राज्य और देश का गौरव बढ़ा रही हैं।
डॉ प्रेम कुमार ने कहा कि हमारी संस्कृति में पर्व और त्योहार सामाजिक एकता, पारिवारिक सद्भाव और आध्यात्मिक चेतना को मजबूत करने का माध्यम हैं। वट सावित्री पूजा भी भारतीय सनातन परंपरा की जीवंत पहचान है, जो नई पीढ़ी को अपने संस्कारों और परंपराओं से जोड़ने का कार्य करती है।
अंत में उन्होंने पुनः सभी महिलाओं को वट सावित्री पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि अखंड सौभाग्यवती एवं दीर्घायु होने की मंगलकामना की।

0 Response to "वट सावित्री पूजा के पावन अवसर पर बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार ने बिहार एवं देशभर की समस्त माताओं, बहनों और महिलाओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2