माननीय अध्यक्ष ने आगत टीम के सदस्यों को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया

माननीय अध्यक्ष ने आगत टीम के सदस्यों को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया

 माननीय अध्यक्ष ने आगत टीम के सदस्यों को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया।
इससे पहले आज मध्याह्न 12 बजे बिहार विधान सभा के वाचनालय में आगत अध्ययन दल की बिहार विधान सभा के प्रभारी सचिव एवं सभा सचिवालय के वरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। अध्ययन दल का आगमन तेलंगाना विधान सभा सचिवालय एवं तेलंगाना विधान परिषद् सचिवालय के प्रस्तावित विभाजन हेतु प्रक्रिया जानने तथा बिहार विधान सभा एवं परिषद् सचिवालयों की कार्यप्रणाली के विषय में जानकारी प्राप्त करने के लिए हुआ था। साथ ही, अध्ययन दल बिहार विधान सभा द्वारा विगत वर्षों में सफलतापूर्वक आयोजित अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन तथा सीपीए भारतीय प्रक्षेत्र के सम्मेलन के विषय में भी जानकारी प्राप्त करना चाहती थी।

इस बैठक में बिहार विधान सभा एवं परिषद् सचिवालय के पृथक्कीकरण तथा बिहार विधान सभा सचिवालय की कार्य प्रणाली के विषय में विस्तारपूर्वक विचार–विमर्श हुआ। 
बिहार विधान सभा के पदाधिकारियों ने आगत अध्ययन दल को संबंधित विषयों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी एवं उनके द्वारा पूछे गए प्रश्नों का समुचित समाधान किया।

आगत अध्ययन दल में तेलंगाना विधान परिषद् के सचिव श्री डॉ० वी० नरसिम्हा चारयुलू एवं विधान सभा के सचिव श्री आर० थिरूपति सहित तेलंगाना विधान परिषद् के संयुक्त सचिव श्री एम० रघुमा रेड्डी, उप सचिव श्री पी ० श्रीनिवास एवं के० भास्कर श्रीनिवास, ओएसडी श्री एम० नागेश्वर राव, सहायक सचिव श्री पी० वी० सुनील, सभापति के ओएसडी श्री वी० गोवर्धन रेड्डी एवं अन्य अधिकारी शामिल थे।

0 Response to "माननीय अध्यक्ष ने आगत टीम के सदस्यों को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2