बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार के कर-कमलों द्वारा आज दिनांक 22.06.2026 के 11.30 बजे पूर्वा. में बिहार विधान सभा उप-भवन के प्रथम तल पर नवनिर्मित 'विशेषाधिकार न्यायालय कक्ष' का भव्य शुभारंभ किया गया।

बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार के कर-कमलों द्वारा आज दिनांक 22.06.2026 के 11.30 बजे पूर्वा. में बिहार विधान सभा उप-भवन के प्रथम तल पर नवनिर्मित 'विशेषाधिकार न्यायालय कक्ष' का भव्य शुभारंभ किया गया।

इस अवसर माननीय अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 194 के अंतर्गत राज्य विधानमंडलों , उनके सदस्यों और समितियों को विशेष अधिकार, शक्तियाँ और उन्मुक्ति प्रदान की गई हैं। यह प्रावधान माननीय सदस्यों के दबावरहित, स्वतंत्र और जिम्मेदारी से कर्तव्यों के अनुपालन को सुनिश्चित करता है। बिहार विधान सभा उप-भवन में नवनिर्मित 'विशेषाधिकार न्यायालय कक्ष' का उद्घाटन संसदीय लोकतंत्र की मर्यादा और विधायी स्वायत्तता को अक्षुण्ण रखने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। यह कक्ष माननीय सदस्यों के विशेषाधिकार हनन से संबंधित मामलों की निष्पक्ष न्यायिक सुनवाई तथा त्वरित विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

इस गरिमामयी उद्घाटन समारोह के अवसर पर बिहार विधान सभा के माननीय उपाध्यक्ष श्री नरेन्द्र नारायण यादव, माननीय सदस्य श्री तारकिशोर प्रसाद, अरुण मांझी , विधान सभा की प्रभारी सचिव श्रीमती पूनम सिन्हा सहित विधान सभा के वरीय पदाधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

0 Response to "बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार के कर-कमलों द्वारा आज दिनांक 22.06.2026 के 11.30 बजे पूर्वा. में बिहार विधान सभा उप-भवन के प्रथम तल पर नवनिर्मित 'विशेषाधिकार न्यायालय कक्ष' का भव्य शुभारंभ किया गया। "

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2