सोमवती अमावस्या पर बिहार विधान सभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार का संदेश

सोमवती अमावस्या पर बिहार विधान सभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार का संदेश

बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने आज सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं दी हैं।

अपने संदेश में डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि भारतीय संस्कृति में सोमवती अमावस्या का विशेष धार्मिक, आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व है। जब अमावस्या सोमवार के दिन पड़ती है, तब यह तिथि अत्यंत पुण्यदायी मानी जाती है। इस दिन श्रद्धालु पवित्र नदियों में स्नान, दान-पुण्य, व्रत, पूजा-अर्चना तथा भगवान शिव एवं पीपल वृक्ष की आराधना कर सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना करते हैं।
उन्होंने कहा कि भारतीय परंपरा हमें प्रकृति, समाज और परिवार के प्रति अपने दायित्वों का स्मरण कराती है। सोमवती अमावस्या का पर्व आत्मचिंतन, संयम, सेवा और सद्भाव का संदेश देता है। यह अवसर समाज में पारस्परिक सहयोग, करुणा और मानवता के मूल्यों को सुदृढ़ करने का भी है। हमारी सांस्कृतिक विरासत और धार्मिक परंपराएं समाज को एक सूत्र में बांधने का कार्य करती हैं। हमें इन मूल्यों को आत्मसात करते हुए सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण तथा जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आना चाहिए।

उन्होंने प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि इस पावन अवसर पर स्वच्छता, सदाचार एवं सेवा भाव को अपनाते हुए समाज और राष्ट्र की प्रगति में अपना योगदान दें। उन्होंने कामना की कि सोमवती अमावस्या का यह पुण्य पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, आरोग्य और समृद्धि लेकर आए तथा बिहार एवं देश निरंतर विकास और उन्नति के पथ पर अग्रसर रहे।

0 Response to "सोमवती अमावस्या पर बिहार विधान सभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार का संदेश"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2