बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने विश्व पर्यावरण दिवस पर कहा कि यह दिन हमें पर्यावरण सम्मत जीवन-शैली अपनाने का संदेश देता है

बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने विश्व पर्यावरण दिवस पर कहा कि यह दिन हमें पर्यावरण सम्मत जीवन-शैली अपनाने का संदेश देता है

बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने विश्व पर्यावरण दिवस पर कहा कि यह दिन हमें पर्यावरण सम्मत जीवन-शैली अपनाने का संदेश देता है। इस दिवस का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना और पर्यावरण संरक्षण के मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करना है। इस दिवस की आधिकारिक घोषणा संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 5 जून 1972 को की गई थी और इस दिन को पहली बार वर्ष 1973 में मनाने की शुरुआत हुई। यह दिवस प्रदूषण, जनसंख्या विस्फोट, ग्लोबल वार्मिंग, टिकाऊ विकास और वन्यजीव अपराध जैसे पर्यावरणीय मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाने हेतु समर्पित है। प्रकृति और पर्यावरण मानव जीवन के अस्तित्व, विकास एवं समृद्धि के मूल आधार हैं। स्वच्छ पर्यावरण, संतुलित पारिस्थितिकी तथा प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण न केवल वर्तमान पीढ़ी की आवश्यकता है, बल्कि भावी पीढ़ियों के प्रति हमारी सामूहिक जिम्मेदारी भी है। इस अवसर पर हम सभी को अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने तथा जल-संरक्षण, जैव विविधता के संरक्षण तथा स्वच्छता को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संकल्प लेना चाहिए।

0 Response to "बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने विश्व पर्यावरण दिवस पर कहा कि यह दिन हमें पर्यावरण सम्मत जीवन-शैली अपनाने का संदेश देता है"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2