बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ० प्रेम कुमार ने आज अष्टादश बिहार विधान सभा के तृतीय सत्र के दौरान पूरे सदन की ओर से बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में राज्य सरकार के सफलतापूर्वक 100 दिन पूर्ण होने के अवसर पर उन्हें , उपमुख्यमंत्री गण, मंत्रिपरिषद् के सदस्यों एवं बिहार की समस्त जनता को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी
बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ० प्रेम कुमार ने आज अष्टादश बिहार विधान सभा के तृतीय सत्र के दौरान
पूरे सदन की ओर से बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में राज्य सरकार के सफलतापूर्वक 100 दिन पूर्ण होने के अवसर पर उन्हें , उपमुख्यमंत्री गण, मंत्रिपरिषद् के सदस्यों एवं बिहार की समस्त जनता को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
साथ ही, उन्होंने सदन को यह जानकारी दी कि देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा पेपर लीक को रोकने के उद्देश्य से फास्ट ट्रैक कोर्ट गठन करने का निर्देश संबंधित विभाग को दे दिया गया है। उन्होंने कहा है कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। माननीय प्रधानमंत्री जी का सख्त रुख सरकार का युवाओं के प्रति संवेदनशील और जिम्मेदार रवैये को दर्शाता है। इसके साथ ही श्री सोनम वांगचुक ने भी माननीय केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री की उपस्थिति में अपना अनशन समाप्त कर दिया है। राज्य सरकार ने भी पेपर लीक को संगठित अपराध की श्रेणी में शामिल करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। केंद्र और राज्य सरकार दोनों ने पेपर लीक के मामले को गंभीरता से लेकर यह संदेश दिया है कि पेपर लीक के दोषी बख्शे नहीं जाएंगे।
0 Response to "बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ० प्रेम कुमार ने आज अष्टादश बिहार विधान सभा के तृतीय सत्र के दौरान पूरे सदन की ओर से बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में राज्य सरकार के सफलतापूर्वक 100 दिन पूर्ण होने के अवसर पर उन्हें , उपमुख्यमंत्री गण, मंत्रिपरिषद् के सदस्यों एवं बिहार की समस्त जनता को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी"
एक टिप्पणी भेजें