डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर माननीय सभापति ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर माननीय सभापति ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

बिहार विधान परिषद् के माननीय सभापति श्री अवधेश नारायण सिंह ने भारत के महान राष्ट्रवादी चिंतक, प्रखर शिक्षाविद्, स्वतंत्र भारत के प्रथम उद्योग एवं आपूर्ति मंत्री तथा जनसंघ के संस्थापक *डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती* पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
माननीय सभापति ने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक अस्मिता की रक्षा के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया। उनका त्याग, दूरदर्शी नेतृत्व एवं राष्ट्रहित के प्रति अटूट समर्पण प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने शिक्षा, सुशासन तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने में उल्लेखनीय योगदान दिया।

माननीय सभापति ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्श हमें राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। उनके विचार आत्मनिर्भर, समृद्ध एवं सशक्त भारत के निर्माण की दिशा में सदैव हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे। उन्होंने प्रदेशवासियों से उनके आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

0 Response to "डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर माननीय सभापति ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2