बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने "राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-UG) के घोषित परिणामों में अभूतपूर्व सफलता प्राप्त करने वाले देश के सभी प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की अनंत मंगलकामनाएं दी
बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने "राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-UG) के घोषित परिणामों में अभूतपूर्व सफलता प्राप्त करने वाले देश के सभी प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की अनंत मंगलकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि यह सफलता हमारे युवाओं की मेधा और संकल्प को प्रदर्शित करता है। उन्होंने विशेष रूप से बिहार के उन होनहार विद्यार्थियों को हृदय से बधाई दी है, जिन्होंने अपनी उत्कृष्ट मेधा और कठोर परिश्रम से राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का मान बढ़ाया है। माननीय अध्यक्ष महोदय ने ऑल इंडिया टॉप टेन में रैंक प्राप्त करने वाले आयुष भालोटिया एवं रिया रंजन को इस शानदार उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की है।
0 Response to "बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने "राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-UG) के घोषित परिणामों में अभूतपूर्व सफलता प्राप्त करने वाले देश के सभी प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की अनंत मंगलकामनाएं दी"
एक टिप्पणी भेजें