सभापति श्री अवधेश नारायण सिंह ने श्री दीपक प्रकाश को दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ
सभापति श्री अवधेश नारायण सिंह ने श्री दीपक प्रकाश को दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ*
बिहार विधान परिषद् के माननीय सभापति श्री अवधेश नारायण सिंह ने आज बिहार विधान परिषद् के नवमनोनीत सदस्य श्री दीपक प्रकाश को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
शपथ ग्रहण समारोह गरिमापूर्ण वातावरण में बिहार विधान परिषद वेश्म में संपन्न हुआ। महामहिम राज्यपाल द्वारा निर्गत मनोनयन की अधिसूचना बिहार विधान परिषद् के प्रभारी सचिव श्री शंकर कुमार ने पढ़ी।
इस अवसर पर विधान परिषद के माननीय उपसभापति प्रो॰ (डॉ॰) रामवचन राय, राज्यसभा सांसद एवं आर॰एल॰एम के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उपेंद्र कुशवाहा, बिहार सरकार में माननीय मंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा, श्रीमती लेशी सिंह, विशेष रूप से उपस्थित रहे।
समारोह में बिहार विधान परिषद् के उपनेता (सत्तारूढ़ दल), माननीय सदस्य श्री संजीव कुमार सिंह, श्री महेश्वर सिंह, श्री जनक राम, श्री विजय कुमार सिंह, श्री डॉ॰ प्रमोद कुमार, विधायक आलोक कुमार, बिहार विधान परिषद् के प्रभारी सचिव श्री शंकर कुमार, उपसचिव श्री मिथिलेश कुमार सहित परिषद् सचिवालय के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
माननीय सभापति श्री अवधेश नारायण सिंह ने श्री दीपक प्रकाश को सदस्यता एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण करने पर बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि श्री दीपक प्रकाश सदन की गरिमा एवं मर्यादा को बनाए रखते हुए अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगे।
0 Response to "सभापति श्री अवधेश नारायण सिंह ने श्री दीपक प्रकाश को दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ"
एक टिप्पणी भेजें