बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने नेपाल के रसुवा और भोटेकोशी नदी क्षेत्र में तिब्बत सीमा के पास अचानक आए भीषण बादल फटने और बाढ़ की त्रासदी पर गहरी संवेदना प्रकट की है
बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने नेपाल के रसुवा और भोटेकोशी नदी क्षेत्र में तिब्बत सीमा के पास अचानक आए भीषण बादल फटने और बाढ़ की त्रासदी पर गहरी संवेदना प्रकट की है।
उन्होंने इस हृदयविदारक घटना में कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों सहित बड़ी संख्या में लोगों के लापता होने की खबर पर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि इस आपदा में सैकड़ों भारतीय नागरिकों के भी लापता होने की सूचना अत्यंत पीड़ादायक है।
उन्होंने ईश्वर से सभी लापता लोगों की सकुशलता और सुरक्षा के लिए प्रार्थना की है तथा संकट की इस घड़ी में प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी आत्मीय संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
0 Response to "बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने नेपाल के रसुवा और भोटेकोशी नदी क्षेत्र में तिब्बत सीमा के पास अचानक आए भीषण बादल फटने और बाढ़ की त्रासदी पर गहरी संवेदना प्रकट की है"
एक टिप्पणी भेजें