बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने 'विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस' पर प्रदेश एवं देश के समस्त वरिष्ठ नागरिकों को सादर नमन करते हुए हार्दिक शुभकामनाएं दी
बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने 'विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस' पर प्रदेश एवं देश के समस्त वरिष्ठ नागरिकों को सादर नमन करते हुए हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिक हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पारिवारिक मूल्यों और ऐतिहासिक स्मृतियों के जीवित प्रतीक होते हैं। यह दिवस हमारे बुजुर्गों की बुद्धिमत्ता, दृढ़ता और जीवन के दीर्घ अनुभवों की सराहना करने के साथ-साथ उनके अधिकारों, स्वास्थ्य सुरक्षा और सामाजिक कल्याण के प्रति समाज को संकल्पित करने का अवसर प्रदान करता है। बुजुर्गों को सम्मान देना, उनकी उपलब्धियों को पहचानना तथा उनके लिए सुलभ व सुरक्षित वातावरण का निर्माण करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। यह दिवस वृद्धजनों के जीवन को और अधिक सुगम, स्वस्थ और गरिमामयी बनाने का अवसर प्रदान करता है।
0 Response to "बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने 'विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस' पर प्रदेश एवं देश के समस्त वरिष्ठ नागरिकों को सादर नमन करते हुए हार्दिक शुभकामनाएं दी"
एक टिप्पणी भेजें