बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने पवित्र सावन मास की 'द्वितीय श्रावणी सोमवारी' के पावन अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों और शिव भक्तों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं

बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने पवित्र सावन मास की 'द्वितीय श्रावणी सोमवारी' के पावन अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों और शिव भक्तों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं

बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने पवित्र सावन मास की 'द्वितीय श्रावणी सोमवारी' के पावन अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों और शिव भक्तों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अध्यक्ष महोदय ने कहा कि देवाधिदेव महादेव की आराधना को समर्पित यह पावन मास संपूर्ण सृष्टि में सकारात्मक ऊर्जा, आध्यात्मिक शांति और नई चेतना का संचार करता है। श्रावण मास की प्रत्येक सोमवारी का विशेष आध्यात्मिक महत्व है, जो आत्मशुद्धि और भगवान भोलेनाथ की असीम कृपा प्राप्त करने का उत्तम अवसर है। उन्होंने बाबा बैद्यनाथ और भोलेनाथ से प्रार्थना की है कि उनकी कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्य का वास हो तथा संपूर्ण प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे।

0 Response to "बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने पवित्र सावन मास की 'द्वितीय श्रावणी सोमवारी' के पावन अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों और शिव भक्तों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2