बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ० प्रेम कुमार ने दिल्ली के सत्य निकेतन क्षेत्र में पीजी हॉस्टल की बहुमंजिला इमारत गिरने की घटना पर गहरा दुःख प्रकट किया
बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ० प्रेम कुमार ने दिल्ली के सत्य निकेतन क्षेत्र में पीजी हॉस्टल की बहुमंजिला इमारत गिरने की घटना पर गहरा दुःख प्रकट किया है।
इस भीषण हादसे का समाचार सुनकर मन अत्यंत व्यथित और स्तब्ध है। इस दुर्घटना में कई छात्रों के मलबे में दबने तथा कई लोगों के हताहत होने की आशंका बेहद पीड़ादायक है। संकट की इस घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं प्रभावित छात्रों एवं उनके शोक-संतप्त परिवारों के साथ हैं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि राहत एवं बचाव कार्य पूर्ण रूप से सफल हो तथा मलबे में फंसे सभी छात्र और लोग सुरक्षित बाहर आएं । घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।
L
0 Response to "बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ० प्रेम कुमार ने दिल्ली के सत्य निकेतन क्षेत्र में पीजी हॉस्टल की बहुमंजिला इमारत गिरने की घटना पर गहरा दुःख प्रकट किया"
एक टिप्पणी भेजें