श्रीबाबू के सपनों का बिहार बनाएं -- डॉ श्रीकृष्ण सिंह फाउंडेशन
श्रीबाबू के सपनों का बिहार बनाएं -- डॉ श्रीकृष्ण सिंह फाउंडेशन (पटना ), डॉ. श्रीकृष्ण सिंह फाउंडेशन द्वारा किंग्स कोर्ट होटल ( बेली रोड ) पटना में रविवार को " श्रीबाबू के सपनों का बिहार " बनाने को लेकर परिचर्चा आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में डॉ. शान्ति राय ने कहा की आज जब हम अपने महापुरुषों को याद करते हैं, तो हमें केवल यह नहीं देखना चाहिए कि वे किस समाज से आते थे, बल्कि यह देखना चाहिए कि उन्होंने समाज के लिए क्या किया और किन लोगों के जीवन में परिवर्तन लाने का प्रयास किया. शिव बिहारी राय ने कहा आज के युवाओं को अपने महापुरुषों की विरासत को केवल जातीय गौरव के रूप में नहीं बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में समझना चाहिए डॉ सहजानंद प्रसाद सिंह ने कहा कि अगर हमारे पूर्वजों ने विद्यालय, छात्रावास, पुस्तकालय, सामाजिक संस्थाएं और जनहित के कार्य खडे किए, तो आज कि पीढ़ी की जिम्मेदारी है कि वह शिक्षा से वँचित वच्चों को पढ़ाये, गरीब परिवारों की मदद करें चाहे वो किसी भी वर्ग का हो. रमाकांत शर्मा ने कहा की समाज में भेदभाव कम करने का प्रयास करना चाहिए. कुमारेश ने कहा हम अपने इतिहास पर गर्व करें, लेकिन ऐसा गर्व जो किसी दूसरे को छोटा न करें, श्यामा राय ने अपने सम्बोधन में कहा हमारी शिक्षा तभी सार्थक है जब उससे किसी वंचित वच्चे का भविष्य बदले. डॉ हरिहर दीक्षित ने अंत में कहा हमारे महापुरुष तभी जीवित रहेंगे, जब उनके सामाजिक सरोकार आज की पीढ़ी के कर्म बनेंगे. इस परिचर्चा में डॉ श्रीकृष्ण सिंह फाउंडेशन के सचिव शिवाजी चौधरी ने दो प्रप्रस्ताव रखे 1. डॉ. श्रीकृष्ण सिंह सहयोग प्रकोष्ठ एवं 2. डॉ. श्रीकृष्ण सिंह सदभाव प्रकोष्ठ बनाने की जिसका सदस्य प्रत्येक वर्ग से होंगे. सर्वसम्मती से दोनों प्रस्ताव पास किया गया इस अवसर पर अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे. कार्यक्रम की शुरुआत श्रीबाबू को पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया. स्वागत भाषण शिवाजी चौधरी ने एवं धन्यवाद राकेश कुमार सुमन ने किया.
0 Response to "श्रीबाबू के सपनों का बिहार बनाएं -- डॉ श्रीकृष्ण सिंह फाउंडेशन "
एक टिप्पणी भेजें