माननीय सभापति श्री अवधेश नारायण सिंह ने अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों को वितरित किया नियुक्ति पत्र

माननीय सभापति श्री अवधेश नारायण सिंह ने अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों को वितरित किया नियुक्ति पत्र

आज दिनांक- 10 सितंबर, 2026 को बिहार विधान परिषद् के माननीय सभापति श्री अवधेश नारायण सिंह ने बिहार विधान परिषद् सचिवालय के विभिन्न पदों पर आयोजित भर्ती प्रक्रिया में अंतिम रूप से सफल एवं चयनित अभ्यर्थियों के बीच विधान परिषद् उपभवन सभागार में नियुक्ति पत्र वितरित किया। भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत निजी सहायक के 07, सुरक्षा प्रहरी के 56 तथा कार्यालय परिचारी के 15 पदों पर अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। 

समारोह के अंत में माननीय सभापति ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि नियुक्ति प्राप्त करना आपके कठिन परिश्रम और लगन का परिणाम है। विधान परिषद् के सचिव श्री शिव गोपाल मिश्र ने भी सभी चयनित अभ्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

उक्त कार्यक्रम में विधान परिषद् के निदेशक श्री शंकर कुमार, श्री ज्ञान प्रकाश, उप सचिव श्री नवीन कुमार मिश्र, श्री मिथिलेश कुमार झा, परिषद् सचिवालय के पदाधिकारीगण एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे।

0 Response to "माननीय सभापति श्री अवधेश नारायण सिंह ने अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों को वितरित किया नियुक्ति पत्र"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2