बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं कोसी–सीमांचल क्षेत्र के अत्यंत लोकप्रिय राजनेता श्री अब्दुल जलील मस्तान जी के निधन पर गहरी शोक संवेदना प्रकट की है

बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं कोसी–सीमांचल क्षेत्र के अत्यंत लोकप्रिय राजनेता श्री अब्दुल जलील मस्तान जी के निधन पर गहरी शोक संवेदना प्रकट की है


बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं कोसी–सीमांचल क्षेत्र के अत्यंत लोकप्रिय राजनेता श्री अब्दुल जलील मस्तान जी के निधन पर गहरी शोक संवेदना प्रकट की है।

अपने शोक संदेश में डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि श्री अब्दुल जलील मस्तान जी का निधन राजनीतिक जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनके प्रस्थान से हमने एक ऐसा समर्पित जननेता खो दिया है, जिनका पूरा जीवन आम जनता की सेवा और क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित रहा।
वे पूर्णिया जिले की अमौर विधान सभा सीट से 6 बार विधान सभा सदस्य चुने गए थे। सीमांचल के विकास और समाज के विभिन्न वर्गों के बीच आपसी भाईचारा व सामाजिक समरसता बनाए रखने में उनका योगदान अतुलनीय रहा है।

उन्होंने ईश्वर से विनम्र प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों और समर्थकों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

0 Response to "बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं कोसी–सीमांचल क्षेत्र के अत्यंत लोकप्रिय राजनेता श्री अब्दुल जलील मस्तान जी के निधन पर गहरी शोक संवेदना प्रकट की है"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2