मेरा युवा भारत, पटना, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा दो दिवसीय राज्य स्तरीय विकसित भारत युवा संसद 2026 कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ० प्रेम कुमार, माननीय अध्यक्ष, बिहार विधान सभा द्वारा दीप प्रज्वलन से किया गया

मेरा युवा भारत, पटना, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा दो दिवसीय राज्य स्तरीय विकसित भारत युवा संसद 2026 कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ० प्रेम कुमार, माननीय अध्यक्ष, बिहार विधान सभा द्वारा दीप प्रज्वलन से किया गया

आज दिनांक–19–03–2026 को बिहार विधान सभा के केन्द्रीय सभागार (सेंट्रल हॉल) में मेरा युवा भारत, पटना, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा दो दिवसीय राज्य स्तरीय विकसित भारत युवा संसद 2026 कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ० प्रेम कुमार, माननीय अध्यक्ष, बिहार विधान सभा द्वारा दीप प्रज्वलन से किया गया। 

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों के प्रस्तुति के मूल्यांकन हेतु डॉ० प्रेम कुमार, माननीय अध्यक्ष, बिहार विधान सभा की अध्यक्षता में गठित जूरी सदस्य — श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग तथा युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के माननीय मंत्री श्री संजय सिंह ( टाइगर ) एवं सूचना प्रावैधिकी तथा खेल विभाग की माननीय मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह एवं माननीय सदस्यगण श्री नीतीश मिश्रा, श्री राणा रणधीर श्री मंजीत कुमार सिंह, श्रीमती संगीता कुमारी, श्रीमती दीपा कुमारी, श्री बाबुलाल शौर्य, श्री शुभानंद मुकेश एवं श्री कौशल किशोर, सचिव, युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग उपस्थित रहे।जूरी के सम्मानित सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति से इस कार्यक्रम में भाग ले रहे राज्य के 37 जिलों से चयनित 184 युवा प्रतिभागी गौरवान्वित महसूस कर रहे थे।

कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में माननीय अध्यक्ष डॉ० प्रेम कुमार ने युवा प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा संसद केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि भारत के भविष्य की दिशा तय करने का एक सशक्त प्रयास है। क्योंकि जब युवा सोचते हैं, तो राष्ट्र आगे बढ़ता है; और जब युवा बोलते हैं, तो लोकतंत्र मजबूत होता है। हमारा भारत आज एक निर्णायक मोड़ पर खड़ा है। एक ओर हमारे पास समृद्ध सांस्कृतिक विरासत है, तो दूसरी ओर आधुनिक तकनीकी शक्ति। ऐसे में “विकसित भारत” का सपना तभी साकार होगा, जब हमारे युवा जागरूक, जिम्मेदार और सक्रिय नागरिक बनेंगे।आज का युवा केवल नौकरी खोजने वाला नहीं, बल्कि अवसर पैदा करने वाला बन रहा है। स्टार्टअप, डिजिटल इंडिया, आत्मनिर्भर भारत जैसे अभियानों में युवाओं की भागीदारी यह सिद्ध करती है कि भारत का भविष्य सुरक्षित हाथों में है। उन्होंने युवा संसद में शामिल सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए सबके उज्जवल भविष्य की कामना की।

0 Response to "मेरा युवा भारत, पटना, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा दो दिवसीय राज्य स्तरीय विकसित भारत युवा संसद 2026 कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ० प्रेम कुमार, माननीय अध्यक्ष, बिहार विधान सभा द्वारा दीप प्रज्वलन से किया गया"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2