बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ.प्रेम कुमार ने विश्व गौरैया दिवस पर कहा कि यह दिन हमें याद दिलाता है कि पक्षियों की सुरक्षा केवल उनके अस्तित्व के लिए ही नहीं बल्कि संपूर्ण जैव विविधता और पारिस्थितिकी तंत्र को बनाए रखने के लिए भी जरूरी..
बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ.प्रेम कुमार ने विश्व गौरैया दिवस पर कहा कि यह दिन हमें याद दिलाता है कि पक्षियों की सुरक्षा केवल उनके अस्तित्व के लिए ही नहीं बल्कि संपूर्ण जैव विविधता और पारिस्थितिकी तंत्र को बनाए रखने के लिए भी जरूरी है। जैसे-जैसे पर्यावरणीय समस्याएं बढ़ रही हैं, वैसे-वैसे गौरैया और अन्य शहरी पक्षियों की सुरक्षा और भी महत्वपूर्ण हो गई है। इस दिवस का उद्देश्य गौरैया की घटती आबादी के बारे में जागरूकता प्रसार एवं उनके संरक्षण के प्रयासों को बढ़ावा देना है। इसकी शुरुआत वर्ष 2010 में भारत की नेचर फॉरएवर सोसायटी और फ्रांस की इको-सिस एक्शन फाउंडेशन की पहल पर की गई। हम बिहार वासियों को भी अपने राजकीय पक्षी के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध होना होगा।
0 Response to "बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ.प्रेम कुमार ने विश्व गौरैया दिवस पर कहा कि यह दिन हमें याद दिलाता है कि पक्षियों की सुरक्षा केवल उनके अस्तित्व के लिए ही नहीं बल्कि संपूर्ण जैव विविधता और पारिस्थितिकी तंत्र को बनाए रखने के लिए भी जरूरी.."
एक टिप्पणी भेजें