तेजस्वी प्रसाद यादव कल दिनांक 25 मार्च 2026 को मुजफ्फरपुर जिला के गायघाट के चोरनियां गांव में पुलिस गोली से जगतवीर राय की हुई मौत के मामले में पीड़ित परिवार से मुलाकात करेंगे

पटना 24 मार्च 2026 :
राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव कल दिनांक 25 मार्च 2026 को मुजफ्फरपुर जिला के गायघाट, चोरनियां गांव में पुलिस फायरिंग में जगतवीर राय की हुई मौत के मामले में पीड़ित परिवार से मुलाकात करेंगे। इनके साथ प्रदेश अध्यक्ष श्री मंगनी लाल मंडल सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेतागण भी रहेंगे।     
      ‌इस आशय की जानकारी राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने दी है। ज्ञातव्य हो कि गत सप्ताह थानाध्यक्ष के फायरिंग से जगतवीर राय की मौत हो गई थी। 
        ‌एजाज ने आगे बताया कि नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव पीड़ित परिवार से मिलकर सारी बातों की जानकारी प्राप्त करेंगे।

0 Response to "तेजस्वी प्रसाद यादव कल दिनांक 25 मार्च 2026 को मुजफ्फरपुर जिला के गायघाट के चोरनियां गांव में पुलिस गोली से जगतवीर राय की हुई मौत के मामले में पीड़ित परिवार से मुलाकात करेंगे "

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2