संविधान निर्माता बाबा साहेब का पूरा जीवन संघर्ष, शिक्षा और समानता की एक मिसाल-सभापति अवधेश नारायण सिंह

संविधान निर्माता बाबा साहेब का पूरा जीवन संघर्ष, शिक्षा और समानता की एक मिसाल-सभापति अवधेश नारायण सिंह

*संविधान निर्माता बाबा साहेब का पूरा जीवन संघर्ष, शिक्षा और समानता की एक मिसाल-सभापति अवधेश नारायण सिंह*
बिहार विधान परिषद् के माननीय सभापति श्री अवधेश नारायण सिंह ने संविधान निर्माता ‘भारत रत्न’ बाबा साहेब डॉ० भीम राव अंबेडकर जी की जयंती के पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब का पूरा जीवन संघर्ष, शिक्षा और समानता की एक मिसाल है। वे सामाजिक परिवर्तन के अग्रदूत और बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। उन्होंने एक महान समाज सुधारक, राजनेता, कानूनविद, शिक्षाविद, और अर्थशास्त्री के रूप में हमारे देश एवं समाज के लिए बहुमूल्य योगदान दिया। समाज के वंचित एवं शोषित वर्गों, महिलाओं को मुख्यधारा में लाने के लिए उनके द्वारा किए गए प्रयास और संघर्ष हर पीढ़ी के लिए युगों तक प्रेरणादायी रहेंगे।

0 Response to "संविधान निर्माता बाबा साहेब का पूरा जीवन संघर्ष, शिक्षा और समानता की एक मिसाल-सभापति अवधेश नारायण सिंह"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2