आशा भोंसले जी का निधन भारतीय संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति : विजय कुमार सिन्हा

आशा भोंसले जी का निधन भारतीय संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति : विजय कुमार सिन्हा

बिहार के उपमुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा जी ने सुप्रसिद्ध गायिका पद्मविभूषण आशा भोसले जी के निधन पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने कहा कि आशा भोंसले जी का जाना भारतीय संगीत और कला जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है । वे भारत के सांस्कृतिक जगत की एक महत्त्वपूर्ण स्तंभ थीं । 20 भाषाओं में गाए गए उनके 11000 से अधिक गाने लोकप्रिय होने के साथ-साथ नई प्रतिभाओं के लिए प्रेरणास्रोत रहे हैं ।

श्री सिन्हा ने कहा कि आशा जी उस मंगेशकर परिवार की अहम धुरी थीं जिसने पिछले 8 दशकों से लगातार अपनी संगीत-साधना के बूते भारत की वैश्विक पहचान को गढ़ने में योगदान दिया है । स्वरकोकिला स्वर्गीय लता जी के साथ मिलकर उन्होंने कई पीढ़ियों का मनोरंजन किया । जो निश्चित रूप से स्मरणीय और सराहनीय है । 

श्री सिन्हा ने आगे कहा कि आशा जी अपनी मधुर एवं सुरमयी आवाज और विचारों की स्पष्टता के साथ फिल्म जगत सहित भारत के समग्र सांस्कृतिक सरोकारों से भी जुड़ी थीं । जब भी देश को उनकी जरूरत पड़ी उन्होंने आगे बढ़कर अपना योगदान दिया है । निश्चित रूप से उनके व्यक्तित्व और योगदान को संगीत के क्षेत्र में ही नहीं बल्कि देश के समग्र सांस्कृतिक क्षेत्र में सराहा और संजोया जाता रहेगा ।

0 Response to "आशा भोंसले जी का निधन भारतीय संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति : विजय कुमार सिन्हा"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2