पवित्र पर्व अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार अपनी धर्मपत्नी प्रभावती देवी, बड़े पुत्र प्रेमसागर एवं छोटे पुत्र नीरज कुमार सहित अपने सहयोगियों के साथ झारखंड स्थित प्रसिद्ध तीर्थस्थल बाबा बैद्यनाथ धाम पहुँचकर भगवान भोलेनाथ का विधिवत दर्शन एवं पूजन किया

पवित्र पर्व अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार अपनी धर्मपत्नी प्रभावती देवी, बड़े पुत्र प्रेमसागर एवं छोटे पुत्र नीरज कुमार सहित अपने सहयोगियों के साथ झारखंड स्थित प्रसिद्ध तीर्थस्थल बाबा बैद्यनाथ धाम पहुँचकर भगवान भोलेनाथ का विधिवत दर्शन एवं पूजन किया

पवित्र पर्व अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार अपनी धर्मपत्नी प्रभावती देवी, बड़े पुत्र प्रेमसागर एवं छोटे पुत्र नीरज कुमार सहित अपने सहयोगियों के साथ झारखंड स्थित प्रसिद्ध तीर्थस्थल बाबा बैद्यनाथ धाम पहुँचकर भगवान भोलेनाथ का विधिवत दर्शन एवं पूजन किया।
इस अवसर पर डॉ. प्रेम कुमार ने श्रद्धा एवं भक्ति भाव से जलाभिषेक कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि अक्षय तृतीया का यह पावन पर्व सनातन परंपरा में अत्यंत महत्वपूर्ण है और इस दिन किया गया पूजा-पाठ एवं दान अक्षय फल प्रदान करता है।डॉ. प्रेम कुमार ने अपने संदेश में कहा कि “बाबा भोलेनाथ की कृपा से बिहार निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर रहे और राज्य में अमन-चैन तथा खुशहाली बनी रहे।” उन्होंने प्रदेश की जनता के उज्ज्वल भविष्य एवं समग्र उन्नति की भी प्रार्थना की।इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। डॉ. प्रेम कुमार ने सभी श्रद्धालुओं को अक्षय तृतीया की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके जीवन में सुख-समृद्धि की मंगलकामना की।

0 Response to "पवित्र पर्व अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार अपनी धर्मपत्नी प्रभावती देवी, बड़े पुत्र प्रेमसागर एवं छोटे पुत्र नीरज कुमार सहित अपने सहयोगियों के साथ झारखंड स्थित प्रसिद्ध तीर्थस्थल बाबा बैद्यनाथ धाम पहुँचकर भगवान भोलेनाथ का विधिवत दर्शन एवं पूजन किया"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2