आई बी एम दिवस 2026 टेक्नोवेट 02 का मूल्यांकन चक्र कार्यक्रम 27 से

आई बी एम दिवस 2026 टेक्नोवेट 02 का मूल्यांकन चक्र कार्यक्रम 27 से

गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय, जमुहार, के अंतर्गत संचालित सूचना प्रौद्योगिकी एवं अभियांत्रिकी संकाय के सहयोग से और शिक्षा मंत्रालय के इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल के समर्थन से आगामी 27 और 28 अप्रैल 2026 को आई बी एम 2026 टेक्नोवेट 2.0 के हिस्से के रूप में 'प्रोग्राम मूल्यांकन चक्र' प्रस्तुत करते हुए गर्व महसूस करता है।
यह व्यवस्थित, बहु-विषयक मूल्यांकन ढांचा में बहुत सारी चीज़ों को शामिल किया जाता है।इस दौरान 
ए आई हैकथन भारत के लिए निर्माण विषय पर सूचना प्रौद्योगिकी एवं अभियांत्रिकी संकाय, कानून और वाणिज्य विषय पर प्रबंधन शिक्षा संकाय,केस स्टडी विषय पर कृषि विज्ञान संकाय, व्यवहारिक और प्रस्तुति सभी विभागों द्वारा, फार्मेसी एवं नर्सिंग संकायों द्वारा समूह चर्चा कार्यक्रम मूल्यांकन का आयोजन किया जाएगा।
यह समग्र मूल्यांकन मॉडल गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय की सभी शैक्षणिक कार्यक्रमों में आलोचनात्मक सोच, नवाचार और अंतर्विषयक उत्कृष्टता को बढ़ावा देने की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उल्लेखनीय है कि कार्यक्रम का प्रशिक्षण भागीदार कॉगनिटेल प्रशिक्षण सेवा है।

0 Response to "आई बी एम दिवस 2026 टेक्नोवेट 02 का मूल्यांकन चक्र कार्यक्रम 27 से"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2