भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रांत के पूर्व अध्यक्ष, पूर्व राज्यसभा सांसद एवं गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के कुलाधिपति गोपाल नारायण सिंह ने कल देर शाम उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से शिष्टाचार मुलाकात की
भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रांत के पूर्व अध्यक्ष, पूर्व राज्यसभा सांसद एवं गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के कुलाधिपति गोपाल नारायण सिंह ने कल देर शाम उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से शिष्टाचार मुलाकात की।श्री सिंह ने लखनऊ स्थित पांच कालिदास मार्ग में मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को पुष्प गुच्छ भेंटकर सम्मानित किया और विमर्श के दौरान भारतीय जनता पार्टी बिहार के संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर उनका बहुमूल्य मार्गदर्शन प्राप्त किया। श्री सिंह ने माननीय मुख्यमंत्री जी को उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के सर्वांगीण विकास में उनके योगदान की भूरी भूरी प्रशंसा की और विकसित राष्ट्र की ओर निरंतर बढ़ते कदम की सराहना की।
0 Response to "भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रांत के पूर्व अध्यक्ष, पूर्व राज्यसभा सांसद एवं गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के कुलाधिपति गोपाल नारायण सिंह ने कल देर शाम उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से शिष्टाचार मुलाकात की"
एक टिप्पणी भेजें