नेपाल सीमा पर विशेष चौकसी के लिए बनाई गई टीम

नेपाल सीमा पर विशेष चौकसी के लिए बनाई गई टीम

*नेपाल सीमा पर विशेष चौकसी के लिए बनाई गई टीम*
- एसटीएफ, एसएसबी और स्थानीय थाना की पुलिस को मिलाकर बनाई गई यह खास टीम
- प्रेस वार्ता में एसटीएफ के डीआईजी ने दी जानकारी, जनवरी से अब तक 146 गिरफ्तार
पटना, 27 अप्रैल
बिहार से लगने वाली भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र हर तरह से राज्य के साथ देश के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण है। इसे हर तरह से सुरक्षित बनाए रखने और तमाम गैर-कानूनी गतिविधियों पर चौकसी बनाए रखने के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है। इसमें बिहार पुलिस के एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स), एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) और स्थानीय थाना के चुनिंदा पुलिस जवानों को मिलाकर एक खास टीम बनाई गई है। इसका सकारात्मक प्रभाव भी दिखने लगा है। 
       इस वर्ष जनवरी से 22 अप्रैल तक विभिन्न तरह की गैर-कानूनी गतिविधियों में संलिप्त रहने के कारण 146 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। यह जानकारी एसटीएफ के डीआईजी नीरज कुमार सिंह ने दी। वे सोमवार को पुलिस मुख्यालय सरदार पटेल भवन में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उनके साथ डीआईजी संजय कुमार भी मौजूद थे। डीआईजी नीरज कुमार सिंह ने कहा कि फिलहाल सीमा पर ऐसी 4 यूनिट का गठन किया गया है, जिसमें तीनों इकाईयों से 40 पुलिस कर्मियों को रखा गया है। वर्तमान में यह टीम मुख्य रूप से सीमावर्ती 13 अनुमंडलों और 69 थानों में खासतौर से निगरानी बनाए हुए है।  
        डीआईजी श्री सिंह ने बताया कि नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों एवं जाली नोटों की तस्करी समेत अन्य गैर-कानूनी गतिविधियों के खिलाफ 128 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। इन मामलों में 146 लोगों की गिरफ्तारी के साथ ही 95 किलो डोडा, 590 किलो गांजा, 2 लाख रुपये नगद, कफ सिरप, अफीम समेत अन्य प्रतिबंधित पदार्थों की बरामदगी भी हो चुकी है। तस्करी समेत अन्य अनैतिक गतिविधियों के हिसाब से संवेदनशील जिलों में सीतामढ़ी, बेतिया, मधुबनी, बगहा, सुपौल, अररिया समेत अन्य शामिल हैं। सीमा क्षेत्र में 15 किमी अंदर की तरफ मौजूद अतिक्रमण को हटाया गया है। मौजूद सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की गहन जांच भी की जा रही है। मनी एक्सचेंज केंद्र भी सरकार की तरफ से खोले गए हैं। 
       डीआईजी ने कहा कि सीमा पार से नकली नोटों, कई तरह के विलुप्त प्राय जानवर, कई जानवरों की खाल, पशु तस्करी, यूरिया, गांजा, अफीम, डोडा, नशीले रासायिक पदार्थ समेत ऐसे कई प्रतिबंधित सामानों एवं पदार्थों की तस्करी का मुख्य मार्ग है। इस तरह की तमाम गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए यह विशेष टीम खासतौर से चौकसी बरत रही है। एसटीएफ की तरफ से भी लगातार इन मामलों में कार्रवाई की    
       डीआईजी संजय कुमार ने बताया कि पश्चिम बंगाल में शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए भी बिहार पुलिस और एसटीएफ की टीम गई हुई है। दूसरे राज्यों में होने वाले अपराधों में शामिल बिहार के अपराधियों को दबोचने में भी एसटीएफ की भूमिका काफी अहम रही है।

0 Response to "नेपाल सीमा पर विशेष चौकसी के लिए बनाई गई टीम"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2