उच्च शिक्षा मंत्री से मिला कर्मचारी महासंघ का प्रतिनिधिमंडल, सौंपा 15 सूत्री मांग-पत्र

उच्च शिक्षा मंत्री से मिला कर्मचारी महासंघ का प्रतिनिधिमंडल, सौंपा 15 सूत्री मांग-पत्र

*उच्च शिक्षा मंत्री से मिला कर्मचारी महासंघ का प्रतिनिधिमंडल, सौंपा 15 सूत्री मांग-पत्र*
आरा
बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को राज्य के नवगठित उच्च शिक्षा विभाग के माननीय मंत्री से मिला। इस दौरान महासंघ के पदाधिकारियों ने मंत्री को नई जिम्मेदारी संभालने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। प्रतिनिधिमंडल ने उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने तथा कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर विस्तार से चर्चा की।
मुलाकात के दौरान महासंघ की ओर से मंत्री को 15 सूत्री मांग-पत्र सौंपा गया। महासंघ ने विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों के कर्मचारियों के वेतन और पेंशन भुगतान में हो रही लगातार देरी पर चिंता जताई। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि समय पर वेतन एवं पेंशन नहीं मिलने से कर्मचारियों और सेवानिवृत्त कर्मियों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या के शीघ्र समाधान हेतु आवश्यक पहल करने का आग्रह किया गया।
इसके साथ ही प्रतिनिधिमंडल ने उच्च शिक्षा संस्थानों में शैक्षणिक एवं प्रशासनिक सुधार लागू करने, कर्मचारियों की लंबित समस्याओं का समाधान करने तथा विश्वविद्यालयों की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने की मांग उठाई। मंत्री ने महासंघ की बातों को गंभीरता से सुनते हुए सकारात्मक पहल का भरोसा दिलाया।प्रतिनिधिमंडल में महासंघ के अध्यक्ष वेंकटेश कुमार, महामंत्री रोहित कुमार, एस बी कॉलेज के अध्यक्ष रमेश कुमार राय, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार, प्रेमचंद, प्रमोद कुमार, दीपक कुमार, शशि रंजन, मनोज कुमार सिंह, विनोद कुमार, संजीव कुमार, राजकमल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

0 Response to "उच्च शिक्षा मंत्री से मिला कर्मचारी महासंघ का प्रतिनिधिमंडल, सौंपा 15 सूत्री मांग-पत्र"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2