विवि से कुलाधिपति नामित सदस्यों के लिए पैनल मांगा गया

विवि से कुलाधिपति नामित सदस्यों के लिए पैनल मांगा गया

*विवि से कुलाधिपति नामित सदस्यों के लिए पैनल मांगा गया*
आरा
बिहार के विश्वविद्यालयों में प्राचार्य स्थानांतरण समिति के पुनर्गठन को लेकर राजभवन ने नई प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसी क्रम में वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा सहित राज्य के सभी पारंपरिक विश्वविद्यालयों से कुलाधिपति द्वारा नामित सदस्यों के लिए योग्य शिक्षाविदों का पैनल मांगा गया है। यह निर्णय वर्तमान नामित सदस्यों का मनोनयन 15 मई 2026 से वापस लेने के बाद लिया गया है।
राज्यपाल-सह-कुलाधिपति के निर्देश पर राजभवन सचिवालय ने विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को पत्र भेजकर कहा है कि वे उच्च नैतिक मूल्यों एवं उत्कृष्ट शैक्षणिक योग्यता वाले पांच प्रतिष्ठित शिक्षाविदों का पैनल उपलब्ध कराएं। इन शिक्षाविदों को विश्वविद्यालय अथवा उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रशासनिक कार्यों का पर्याप्त अनुभव होना अनिवार्य बताया गया है।
वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय प्रशासन को निर्देश दिया गया है कि प्रस्तावित व्यक्तियों का विस्तृत बायोडाटा तथा संबंधित प्रमाण-पत्र निर्धारित प्रारूप में शीघ्र राजभवन सचिवालय को भेजा जाए, ताकि कुलाधिपति स्तर पर उस पर विचार किया जा सके।इसके अलावा विश्वविद्यालयों से यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया है कि अनुशंसित व्यक्तियों के विरुद्ध किसी प्रकार की विजिलेंस जांच, अनुशासनिक कार्रवाई अथवा अन्य लंबित मामला नहीं हो। साथ ही ऐसे व्यक्तियों को प्राथमिकता देने का निर्देश है, जिनके चयन से हितों के टकराव की स्थिति उत्पन्न न हो।इस निर्णय को विश्वविद्यालय प्रशासनिक व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा में भी इसको लेकर शैक्षणिक और प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

0 Response to "विवि से कुलाधिपति नामित सदस्यों के लिए पैनल मांगा गया"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2