आई.एम.ए. मुख्यालय के पहल पर विष्व तंबाकू निषेध सप्ताह - दिनांक 24 मई से 31 मई 2026 तक मनाया जायेगा

आई.एम.ए. मुख्यालय के पहल पर विष्व तंबाकू निषेध सप्ताह - दिनांक 24 मई से 31 मई 2026 तक मनाया जायेगा

आई.एम.ए. मुख्यालय के पहल पर विष्व तंबाकू निषेध सप्ताह - दिनांक 24 मई से 31 मई 2026 तक मनाया जायेगा जिसका मुख्य उद्देष्य जनसंचार, तंबाकू संबंधित लेख का मिडिया में प्रकाषन, युवा सशक्तिकरण सेमिनार, समुदायिक सहभागिता, डिजिटल सहभागिता, नुक्कड़ नाटक, सोषल मिडिया अभियान के माध्यमों से देश के लोगों को तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों से अवगत कराना है। 
इसी क्रम में इंडियन मेडिकल एसोषिएसन बिहार राज्य शाखा द्वारा आज दिनांक 24.05.2026 को ‘‘विश्व तंबाकू निषेध सप्ताह के शुभारंभ’’ के अवसर पर आई.एम.ए. भवन, पटना में एक प्रेस काॅन्फ्रेंस सह जन-जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन डा. आषुतोष शरण, अध्यक्ष, आई.एम.ए. बिहार की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को तंबाकू एवं गुटखा सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा ‘‘तंबाकू मुक्त बिहार’’ के निर्माण का संदेश देना था।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डा. सेतु सिन्हा, उपाधीक्षक, आई.जी.आई.एम.एस., पटना तथा डा. आशुतोष कुमार मानव, राष्ट्रीय अध्यक्ष, गुटखा छोड़ो आंदोलन ने अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने कहा कि तंबाकू सेवन कैंसर, हृदय रोग, फेफड़ों की बीमारी एवं अनेक गंभीर रोगों का प्रमुख कारण है। उन्होंने युवाओं से विशेष रूप से अपील की कि वे तंबाकू एवं गुटखा जैसी घातक आदतों से दूर रहें और स्वस्थ जीवनशैली अपनाएँ।
कार्यक्रम के दौरान श्ैंल छव जव ज्वइंबबव दृ ैंल ल्मे जव स्पमिश् तथा ‘‘तंबाकू मुक्त पीढ़ी’’ के संदेश के साथ जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। इसके उपरांत आई.एम.ए. हाॅल से जे.पी. गोलंबर, पटना तक ‘‘तंबाकू मुक्त पीढ़ी रैली’’ निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में चिकित्सकों, मेडिकल छात्रों एवं आम नागरिकों ने भाग लिया। रैली के माध्यम से लोगों को तंबाकू छोड़ने एवं दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संदेश दिया गया।
आई.एम.ए. बिहार राज्य शाखा ने बिहारवासियों से अपील की कि वे स्वयं तंबाकू से दूर रहें तथा अपने परिवार और समाज को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करें। संस्था ने यह संकल्प दोहराया कि स्वस्थ एवं जागरूक समाज के निर्माण के लिए इस प्रकार के जनहित कार्यक्रम आगे भी निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे। अंत में धन्यवाद् ज्ञापन डा. दिनेष कुमार, अवैतनिक राज्य सचिव, आई.एम.ए. बिहार द्वारा दिया गया। 
‘‘आज का संकल्प - तंबाकू मुक्त कल’’।

0 Response to "आई.एम.ए. मुख्यालय के पहल पर विष्व तंबाकू निषेध सप्ताह - दिनांक 24 मई से 31 मई 2026 तक मनाया जायेगा "

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2