भारतीय स्वतंत्रता लीग के संस्थापक, प्रख्यात अधिवक्ता,महान क्रांतिकारी और शिक्षाविद् रास बिहारी बोस की जयंती पर बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने उन्हें कोटिशः नमन करते हुए भावभीनी भावांजलि अर्पित की
भारतीय स्वतंत्रता लीग के संस्थापक, प्रख्यात अधिवक्ता,महान क्रांतिकारी और शिक्षाविद् रास बिहारी बोस की जयंती पर बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने उन्हें कोटिशः नमन करते हुए भावभीनी भावांजलि अर्पित की है। गदर क्रांति से लेकर आजाद हिंद फौज के संगठन को गढ़ने में उनका योगदान अतुल्य व अविस्मरणीय है। स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास में उनका बलिदान, समर्पण और योगदान स्वर्ण अक्षरों से अंकित है। उन्होंने स्वतन्त्रता संग्राम के दौरान विदेशों में भी संघर्ष किया और राष्ट्रप्रेम का अलख जगाया। मां भारती के अमर सपूत का मातृभूमि के लिए प्रेम,त्याग व समर्पण सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा।
0 Response to "भारतीय स्वतंत्रता लीग के संस्थापक, प्रख्यात अधिवक्ता,महान क्रांतिकारी और शिक्षाविद् रास बिहारी बोस की जयंती पर बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने उन्हें कोटिशः नमन करते हुए भावभीनी भावांजलि अर्पित की "
एक टिप्पणी भेजें