नीलांचल पर्वत स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ कामाख्या मंदिर, गुवाहाटी, असम में बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार ने अपने पारिवारिक सदस्यों एवं सहयोगियों के साथ विधिवत पूजा-अर्चना कर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया
नीलांचल पर्वत स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ कामाख्या मंदिर, गुवाहाटी, असम में बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार ने अपने पारिवारिक सदस्यों एवं सहयोगियों के साथ विधिवत पूजा-अर्चना कर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने माता कामाख्या के दरबार में बिहार की सुख-शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं सर्वांगीण विकास की कामना की। उन्होंने कहा कि माता कामाख्या का स्थान शक्तिपीठों में सर्वोच्च है।आदिशक्ति की अधिष्ठात्री मां कामाख्या की कृपा से समाज में सकारात्मक ऊर्जा, भाईचारा एवं आध्यात्मिक चेतना का संचार होता है।वे तंत्र, मंत्र और यंत्र की त्रिशक्ति की धात्री हैं, जो अपने भक्तों की समस्त मनोकामनाएँ पूर्ण करती हैं।भारत की सनातन संस्कृति एवं आध्यात्मिक परंपराएं देश को एक सूत्र में बांधने का कार्य करती हैं। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से समाज में सद्भाव, सेवा एवं मानवता के मूल्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।पूजा के बाद माननीय अध्यक्ष ने श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण कर स्नेह व आशीर्वाद प्राप्त किया।
0 Response to "नीलांचल पर्वत स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ कामाख्या मंदिर, गुवाहाटी, असम में बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार ने अपने पारिवारिक सदस्यों एवं सहयोगियों के साथ विधिवत पूजा-अर्चना कर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया"
एक टिप्पणी भेजें