विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर आई.एम.ए. बिहार राज्य शाखा द्वारा रविवार, 31 मई 2026 को आई.एम.ए. भवन, पटना में जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया

विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर आई.एम.ए. बिहार राज्य शाखा द्वारा रविवार, 31 मई 2026 को आई.एम.ए. भवन, पटना में जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया

विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर आई.एम.ए. बिहार राज्य शाखा द्वारा रविवार, 31 मई 2026 को आई.एम.ए. भवन, पटना में जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक सह रंगोली प्रतियोगिता तथा वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसका मुख्य उद्देश्य युवाओं एवं आम जनता को तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ संध्या 04ः30 बजे नुक्कड़ नाटक एवं रंगोली प्रतियोगिता से हुआ, जिसमें विभिन्न शिक्षण संस्थानों एवं युवा प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से तंबाकू सेवन से होने वाली शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक हानियों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।
संध्या 06ः00 बजे वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का विषय था ‘‘युवाओं में बढ़ती तंबाकू की लत के लिए कौन जिम्मेदार है - समाज, परिवार या सोशल मीडिया?’’। प्रतिभागियों ने विषय के विभिन्न पहलुओं पर तार्किक एवं प्रभावशाली विचार प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में सेवानिवृत्त प्रोफेसर डा. मधुमिता मुखर्जी तथा आईजीआईएमएस, पटना के उपाधीक्षक डा. सेतु सिन्हा शामिल थे। उन्होंने प्रतिभागियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि तंबाकू नियंत्रण के लिए समाज के सभी वर्गों को मिलकर प्रयास करना होगा।
आई.एम.ए. के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. सहजानन्द प्रसाद सिंह ने कहा कि तंबाकू की लत हमारे युवाओं के स्वास्थ्य, भविष्य और सपनों को धीरे-धीरे समाप्त कर रही है। इस गंभीर समस्या से निपटने के लिए जागरूकता, शिक्षा और सामूहिक सामाजिक उत्तरदायित्व अत्यंत आवश्यक हैं।
आई.एम.ए. बिहार राज्य शाखा के अध्यक्ष डा. आशुतोष शरण एवं राज्य सचिव डा. दिनेश कुमार ने कहा कि विश्व तंबाकू निषेध दिवस केवल एक दिवस का आयोजन नहीं, बल्कि समाज को नशामुक्त और स्वस्थ बनाने के लिए निरंतर चलने वाला अभियान है। उन्होंने युवाओं से तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों से दूर रहने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए जिसमें प्रथम पुरस्कार मुस्कान कुमारी, द्वितीय पुरस्कार समीर कुमार एवं तृतीय पुरस्कार जुबेदा आजमी को दिया गया। साथ-हीं साथ सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। आई.एम.ए. बिहार ने राज्य के नागरिकों से तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय सहयोग देने की अपील की।

0 Response to "विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर आई.एम.ए. बिहार राज्य शाखा द्वारा रविवार, 31 मई 2026 को आई.एम.ए. भवन, पटना में जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2