व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, 52 आपराधिक मामलों का हुआ निष्पादन

व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, 52 आपराधिक मामलों का हुआ निष्पादन

 व्यवहार न्यायालय में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न प्रकार के मामलों का सुलह के आधार पर निष्पादन किया गया। लोक अदालत के सफल संचालन के लिए दो बेंचों का गठन किया गया।
पहली बेंच में अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी रीचा कश्यप एवं सदस्य रीतेश कुमार शामिल थे, जबकि दूसरी बेंच में सिविल जज अर्चना कुमारी एवं सदस्य रामनाथ राम उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 52 आपराधिक मामलों का सुलह के आधार पर निष्पादन किया गया। वहीं विभिन्न बैंकों से संबंधित 263 मामलों में से 109 मामलों का निपटारा करते हुए 1 करोड़ 12 लाख 937 रुपये का सेटलमेंट कराया गया, जिससे विभिन्न बैंकों को 34 लाख 33 हजार 650 रुपये की प्राप्ति हुई।
इसके अलावा ट्रैफिक चालान से संबंधित 47 मामलों का निष्पादन करते हुए 73 हजार रुपये जुर्माना राशि प्राप्त की गई।
राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न बैंकों के पदाधिकारी, वन विभाग, मापतौल विभाग, विद्युत विभाग, श्रम विभाग, खनन विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही डेहरी विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष मनोज अज्ञानी, पूर्व अध्यक्ष उमाशंकर पाण्डेय उर्फ मुटुर पाण्डेय, सचिव एवं बड़ी संख्या में अधिवक्तागण भी मौजूद रहे ।

0 Response to "व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, 52 आपराधिक मामलों का हुआ निष्पादन"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2