सभापति महोदय ने दिलायी पद और गोपनीयता की शपथ

सभापति महोदय ने दिलायी पद और गोपनीयता की शपथ

बिहार विधान परिषद् के उपचुनाव में निर्विरोध निर्वाचित हुए माननीय सदस्य *श्री सूर्य कुमार शर्मा उर्फ़ अरविंद शर्मा* को बिहार विधान परिषद के माननीय सभापति श्री अवधेश नारायण सिंह ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। शपथ ग्रहण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी थे। यह कार्यक्रम विधान परिषद् के उपभवन सभागार में आयोजित की गई। बिहार सरकार के पूर्व स्वास्थ मंत्री एवं सिवान के वर्तमान विधायक श्री मंगल पांडेय के विधान परिषद् से इस्तीफ़ा देने के कारण यह सीट रिक्त थी। श्री शर्मा के विधान पार्षद निर्वाचित होने से भाजपा के पार्षदों की संख्या अब 22 हो गई है। महामहिम राज्यपाल द्वारा निर्गत निर्वाचन की अधिसूचना विधान परिषद् के प्रभारी सचिव श्री शंकर कुमार ने पढ़ी। शपथ ग्रहण समारोह के मौक़े पर बिहार के माननीय उपमुख्यमंत्री श्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, कृषि मंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा, माननीय मंत्री श्री मदन सहनी, डॉ॰ दिलीप कुमार जायसवाल, श्रीमती रमा निषाद, श्री ई॰ शैलेन्द्र, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा, विधान परिषद के माननीय सदस्य श्री संजय कुमार सिंह उर्फ़ गांधी जी, श्रीमती रीना देवी, श्रीमती निवेदिता सिंह, श्रीमती कुमुद वर्मा, श्री विजय कुमार सिंह, श्री अनिल सिंह, एनडीए के पदाधिकारीगण एवं विधान परिषद के पदाधिकारी गण मौजूद रहे।

0 Response to "सभापति महोदय ने दिलायी पद और गोपनीयता की शपथ"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2