बिहार के अन्नदाताओं की सेवा एवं कृषि क्षेत्र के सशक्तिकरण के संकल्प के साथ बिहार सरकार के कृषि मंत्री के रूप में पुनः विधिवत पदभार ग्रहण किया
बिहार के अन्नदाताओं की सेवा एवं कृषि क्षेत्र के सशक्तिकरण के संकल्प के साथ बिहार सरकार के कृषि मंत्री के रूप में पुनः विधिवत पदभार ग्रहण किया।
डबल इंजन की सरकार माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं माननीय पूर्व मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के साथ माननीय केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी के मार्गदर्शन में तथा माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के नेतृत्व में बिहार के किसानों, ग्रामीण परिवारों एवं कृषि क्षेत्र के समग्र विकास हेतु पूर्ण निष्ठा, समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जाएगा।
NDA सरकार किसानों की आय वृद्धि, आधुनिक कृषि व्यवस्था के विस्तार, सिंचाई, बीज, तकनीक एवं बाजार व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। प्राथमिकता यही रहेगी कि बिहार का प्रत्येक किसान आत्मनिर्भर, समृद्ध एवं सशक्त बने।
यह दायित्व केवल पद नहीं, बल्कि बिहार की जनता और अन्नदाताओं की सेवा का महत्वपूर्ण अवसर है।
आपसभी के सहयोग, स्नेह एवं आशीर्वाद से बिहार की जनता के विश्वास पर खड़ा उतरने का पूर्ण प्रयास करूँगा।
0 Response to "बिहार के अन्नदाताओं की सेवा एवं कृषि क्षेत्र के सशक्तिकरण के संकल्प के साथ बिहार सरकार के कृषि मंत्री के रूप में पुनः विधिवत पदभार ग्रहण किया"
एक टिप्पणी भेजें