असम के सीएम को मंत्री श्रवण कुमार ने दी बधाई

असम के सीएम को मंत्री श्रवण कुमार ने दी बधाई

असम के सीएम डॉ. हिमंता बिस्वा सरमा को फिर से मुख्यमंत्री का पद संभालने पर बिहार जदयू विधायक दल के नेता श्रवण कुमार ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। ग्रामीण विकास और सूचना एवं जन संपर्क विभाग के मंत्री श्री कुमार ने कहा कि असम की जनता ने उनके कार्यों, विकास की सोच और मजबूत नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए, दोबारा राज्य की सेवा करने का मौका दिया है। श्री सरमा के मुख्यमंत्री बनने से राज्य का विकास, सुशाशन और सामाजिक समरसता के नए आयाम स्थापित करेगा। उन्होंने असम के मुख्यमंत्री को इस महत्वपूर्ण दायित्व को संभालने तथा उनके उज्जवल कार्यकाल के लिए अनंत शुभकामनाएं दी हैं।

0 Response to "असम के सीएम को मंत्री श्रवण कुमार ने दी बधाई"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2