शुभम कुमार ने जेईई एडवांस्ड में ऑल इंडिया रैंक-1 प्राप्त कर बिहार का गौरव बढ़ाया- सभापति अवधेश नारायण सिंह
बिहार विधान परिषद् के माननीय सभापति श्री अवधेश नारायण सिंह ने जेईई एडवांस्ड 2026 में ऑल इंडिया रैंक -1 हासिल करने पर शुभम कुमार को शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने कहा कि शुभम कुमार ने देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक माने जाने वाली जेईई एडवांस्ड ऑल इंडिया रैंक -1 हासिल कर बिहार का गौरव बढ़ाया है। शुभम मूल रूप से बिहार, गया के रहने वाले हैं। एक साधारण परिवार से आने वाले शुभम के पिता हार्डवेयर की दुकान चलाते हैं और उनकी माता गृहिणी हैं। उनकी इस सफलता के पीछे कड़ी मेहनत और लगन है जो युवाओं को प्रोत्साहित कर रही है। हम उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।
0 Response to "शुभम कुमार ने जेईई एडवांस्ड में ऑल इंडिया रैंक-1 प्राप्त कर बिहार का गौरव बढ़ाया- सभापति अवधेश नारायण सिंह"
एक टिप्पणी भेजें