भभुआ में हुंकार: "वोट खरीदकर गुंडा को सीएम बनाया"
भभुआ कैमूर- बिहार प्रांतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन के 11वें राज्य सम्मेलन में शुक्रवार को भभुआ का राधे कृष्णा पैलेस मैदान लाल हो गया। पूर्व सांसद सुभाषिनी अली ने मंच से नीतीश-भाजपा पर सीधा हमला बोलते हुए कहा - "10 हजार में वोट खरीदकर देश के सबसे बड़ा गुंडा को बिहार का सीएम बनाया गया। इसके शासन में छोटी-बड़ी बच्चियों से बलात्कार हो रहा है, बलात्कारियों को संरक्षण मिल रहा है और गरीबों की झोपड़ी उजाड़ी जा रही है। इसका जवाब लाल झंडा देगा।"
केंद्रीय संयुक्त सचिव डॉ. विक्रम सिंह ने मोदी सरकार के 4 लेबर कोड को "मजदूरों को गुलाम बनाने की साजिश" बताया। कहा - "तीन कृषि कानून की तरह इसे भी वापस लेना पड़ेगा।"
राष्ट्रीय महासचिव वी. वेंकट ने एप्सटीन फाइल से ईरान हमले तक केंद्र को घेरा। सभा बाद शहीद वेदी पर पुष्प अर्पित कर "लाल सलाम, लड़ेंगे जीतेंगे" के नारे गूंजे। राज्य अध्यक्ष देवेंद्र चौरसिया ने अध्यक्षता की।
0 Response to "भभुआ में हुंकार: "वोट खरीदकर गुंडा को सीएम बनाया" "
एक टिप्पणी भेजें