संयुक्त नाई (सैन) एकता महासम्मेलन सामाजिक एकता और विकास का सशक्त मंच : डॉ. प्रेम कुमार

संयुक्त नाई (सैन) एकता महासम्मेलन सामाजिक एकता और विकास का सशक्त मंच : डॉ. प्रेम कुमार

बिहार विधान सभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार आज पटना स्थित रविंद्र भवन में संयुक्त नाई (सैन) एकता मंच द्वारा आयोजित भव्य संयुक्त नाई (सैन) एकता महासम्मेलन में राज्यसभा सांसद डॉ. भीम सिंह चंद्रवंशी के साथ शामिल हुए। 

अपने संबोधन में डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि यह महासम्मेलन केवल एक स्वागत समारोह नहीं, बल्कि समाज की एकता, सामाजिक समरसता और विकास के प्रति सामूहिक संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने संयुक्त नाई (सैन) एकता मंच के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि समाज को संगठित करने, युवाओं को शिक्षा एवं रोजगार के प्रति प्रेरित करने तथा सामाजिक जागरूकता बढ़ाने में मंच की भूमिका अत्यंत सराहनीय है।

उन्होंने कहा कि नाई समाज का इतिहास गौरवशाली रहा है और यह समाज अपनी मेहनत, सेवा, समर्पण एवं सामाजिक सहभागिता के लिए सदैव जाना जाता रहा है। समाज निर्माण में इस समुदाय का योगदान महत्वपूर्ण रहा है। उन्होंने युवाओं से उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास को अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि बदलते समय के अनुरूप स्वयं को तैयार करना ही सफलता की कुंजी है।

डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बिहार विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, जलापूर्ति, महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक न्याय के क्षेत्र में अनेक ऐतिहासिक कार्य किए गए हैं। सरकार समाज के सभी वर्गों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है तथा अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने का कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि सामाजिक सद्भाव, भाईचारे और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए सभी को समाज के विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। जब समाज संगठित होता है तो विकास की गति तेज होती है और नई पीढ़ी के लिए बेहतर अवसरों का सृजन होता है।

कार्यक्रम के अंत में डॉ. प्रेम कुमार ने संयुक्त नाई (सैन) एकता मंच को पुनः शुभकामनाएं देते हुए समाज को शिक्षित, संगठित, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने का आह्वान किया ।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग, बुद्धिजीवी, युवा एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।

0 Response to "संयुक्त नाई (सैन) एकता महासम्मेलन सामाजिक एकता और विकास का सशक्त मंच : डॉ. प्रेम कुमार"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2