कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का जलवा एक दिन में जीते 16 मेडल सभापति ने दी शुभकामनाएं

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का जलवा एक दिन में जीते 16 मेडल सभापति ने दी शुभकामनाएं

बिहार विधान परिषद् के माननीय सभापति श्री अवधेश नारायण सिंह ने ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में एक दिन में 16 मेडल जीतने पर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि यह उपलब्धि खिलाड़ियों के कठिन परिश्रम एवं दृढ़ निश्चय का फल है। आप सभी पर देश को नाज है। 
शनिवार का दिन भारतीय खिलाड़ियों के लिए बहुत शानदार रहा। भारत की झोली में कुल 16 मेडल आए। इनमें 8 गोल्ड, 5 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज मेडल शामिल है। खासकर मुक्केबाजी (बॉक्सिंग) में भारत ने शानदार प्रदर्शन किया। मुक्केबाजी में सचिन सिवाच, अंकुश पंघाल, प्रीति पवार, जैस्मिन लंबोरिया, साक्षी चौधरी, प्रिया घनघस और अरुंधती चौधरी ने भारत को गोल्ड मेडल जिताया। वही बॉक्सिंग में लवलीना बोरगोहेन और नरेंद्र बारवाल को सिल्वर मेडल मिला एवं उन्नति शर्मा ने जूडो में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। पुरुषों के एफ़ 57 शॉट पुट इवेंट में भारत ने पहला और दूसरा स्थान हासिल किया। भारत के सोमैन राणा ने गोल्ड और शुभम जुयाल ने सिल्वर मेडल जीता। इसके साथ ही भारत ने अब तक कुल 39 मेडल (13 गोल्ड, 17 सिल्वर और 9 ब्रांज) सहित टॉप -4 में जगह बनाई

0 Response to "कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का जलवा एक दिन में जीते 16 मेडल सभापति ने दी शुभकामनाएं"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2