बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की
बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने कहा कि गुप्त जी आधुनिक हिंदी साहित्य के वे दीपस्तंभ थे, जिन्होंने अपनी ओजस्वी और संवेदनशील लेखनी से भारतीय जनमानस में राष्ट्रीय चेतना, सांस्कृतिक गौरव और स्वाभिमान का बीजारोपण किया। साकेत', 'यशोधरा', 'किसान' और 'भारत-भारती' जैसी उनकी अमर कृतियों ने न केवल हिंदी साहित्य को समृद्ध किया, बल्कि स्वतंत्रता संग्राम के दौरान देशवासियों को एकजुट करने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उनकी अमर कृतियाँ भारतीय साहित्य की अमूल्य थाती हैं। उनकी रचनाओं ने न केवल साहित्यिक जगत को समृद्ध किया, बल्कि स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान देशवासियों को एकजुट करने में भी ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उनके विचार और कृतित्व सदैव नई पीढ़ी को समाज के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देते रहेंगे।
0 Response to "बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की"
एक टिप्पणी भेजें