पूर्व राज्यपाल एवं पद्मश्री से सम्मानित डॉ. डी. वाय. पाटिल के निधन पर सभापति ने शोक-संवेदना व्यक्त की

पूर्व राज्यपाल एवं पद्मश्री से सम्मानित डॉ. डी. वाय. पाटिल के निधन पर सभापति ने शोक-संवेदना व्यक्त की

बिहार विधान परिषद् के माननीय सभापति श्री अवधेश नारायण सिंह ने प्रख्यात, शिक्षाविद्, समाजसेवी और बिहार, त्रिपुरा तथा पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल पद्मश्री डॉ. डी. वाय. पाटिल के निधन पर गहरा शोक जताया है। 

उन्होंने कहा कि डॉ . पाटिल ने बिहार, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के रूप में अपनी सेवाएं दीं। समाज सेवा में उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें वर्ष 1991 में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल और धैर्य प्रदान करें।

0 Response to "पूर्व राज्यपाल एवं पद्मश्री से सम्मानित डॉ. डी. वाय. पाटिल के निधन पर सभापति ने शोक-संवेदना व्यक्त की"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2