बिहार विधान मंडल के माननीय सदस्यों के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता के संवेदीकरण एवं मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के कार्यान्वयन हेतु आयोजित होगा प्रबोधन कार्यक्रम : डॉ० प्रेम कुमार

बिहार विधान मंडल के माननीय सदस्यों के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता के संवेदीकरण एवं मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के कार्यान्वयन हेतु आयोजित होगा प्रबोधन कार्यक्रम : डॉ० प्रेम कुमार

*बिहार विधान मंडल के माननीय सदस्यों के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता के संवेदीकरण एवं मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के कार्यान्वयन हेतु आयोजित होगा प्रबोधन कार्यक्रम : डॉ० प्रेम कुमार*

बिहार विधान मंडल के माननीय सदस्यों के लिए सूचना प्रावैधिकी विभाग, बिहार सरकार द्वारा AI (Artificial Intelligence) पर Sensitization (संवेदीकरण) तथा
 योजना एवं विकास विभाग द्वारा मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना (MKVY) के प्रभावी संचालन, पारदर्शिता एवं सतत अनुश्रवण हेतु विकसित / संचालित Project Monitoring Information System Portal के कार्यान्वयन से संबंधित प्रबोधन कार्यक्रम कल दिनांक-06 अगस्त, 2026 को बिहार विधान सभा के विस्तारित भवन स्थित 500 क्षमता वाले ऑडिटोरियम में 11:00 बजे पूर्वाह्न सेo 2 बजे तक दो सत्रों में आयोजित किया जायेगा।

सर्वप्रथम 11:00 बजे पूर्वाह्न में कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलन से किया जाएगा। तत्पश्चात माननीय अध्यक्ष डॉ० प्रेम कुमार का स्वागत संबोधन होगा। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी द्वारा मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना (MKVY) से संबंधित वेब पोर्टल का शुभारंभ किया जाएगा। माननीय मुख्यमंत्री भी इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों को संबोधित करेंगे।

आज बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ० प्रेम कुमार ने कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। 
उन्होंने सभी पदाधिकारियों को सारी तैयारियां ससमय पूरी करने का निर्देश दिया। साथ ही, उन्होंने कहा कि तेजी से विकसित हो रही डिजिटल प्रौद्योगिकी के इस युग में जनप्रतिनिधियों का नवीन तकनीकों एवं डिजिटल प्रशासनिक प्रणालियों से परिचित होना समय की आवश्यकता है। इसी उद्देश्य से बिहार विधान मंडल के माननीय सदस्यों के लिए आयोजित यह प्रबोधन कार्यक्रम अत्यंत उपयोगी एवं प्रासंगिक साबित होगा।

यह कार्यक्रम माननीय सदस्यों की तकनीकी दक्षता को सुदृढ़ करने के साथ-साथ डिजिटल सुशासन, पारदर्शिता, उत्तरदायित्व एवं परिणामोन्मुख विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे विधायी दायित्वों के निर्वहन की गुणवत्ता में वृद्धि होगी तथा जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के बीच तकनीक आधारित समन्वय और अधिक प्रभावी बनेगा।

0 Response to "बिहार विधान मंडल के माननीय सदस्यों के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता के संवेदीकरण एवं मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के कार्यान्वयन हेतु आयोजित होगा प्रबोधन कार्यक्रम : डॉ० प्रेम कुमार"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2